Site iconSite icon AR Live News

नेपाल ने 16 भारतीय दवा कंपनियों से आयात पर प्रतिबंध लगाया

काठमांडू (एआर लाइव न्यूज)। नेपाल के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों का पालन करने में विफल रही 16 भारतीय कंपनियों से दवाई के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल ने बाबा रामदेव के पतंजलि प्रोडक्ट्स का निर्माण करने वाली दिव्या फार्मेसी सहित 16 भारतीय दवा कंपनियों की एक सूची प्रकाशित की है।

इन कंपनियों को किया प्रतिबंधित

नेपाल ने रेडियंट पैरेन्टेरल्स लिमिटेड, मरकरी लेबोरेटरीज लिमिटेड , एलायंस बायोटेक, कैपटैब बायोटेक, एग्लोमेड लिमिटेड, जी लेबोरेटरीज लिमिटेड, डैफोडिल्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, जीएलएस फार्मा लिमिटेड, यूनिजूल्स लाइफ लाइफ साइंस लिमिटेड, कॉन्सेप्ट फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट, आनंद लाइफ साइंसेज लिमिटेड, आईपीसीए लेबोरेटरीज लिमिटेड, कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड, डायल फार्मास्युटिकल्स, एग्लोमेड लिमिटेड और मैकुर लेबोरेटरी लिमिटेड कंपनियों से दवाई के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये कंपनियां डब्ल्यूएचओ मानकों का पालन करने में विफल रही हैं।

गौरतलब है कि अफ्रीकी देशों में खांसी के सिरप से बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने इससे जुड़ी दवाइयों को लेकर चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद नेपाल ने 16 भारतीय कंपनियों से दवाई के इंपोर्ट को बैन कर दिया है।

Exit mobile version