महाराणा प्रताप के नाम से नए पर्यटन सर्किट को विकसित करने का आग्रह
राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। सांसद दीया कुमारी ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों की तरफ मोदी का ध्यान दिलाया।
मुलाकात के दौरान सांसद ने पीएम मोदी से राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में महाराणा प्रताप से जुड़े सभी स्मारकों को जोड़ते हुए एक नए पर्यटन सर्किट को विकसित करने तथा नाथद्वारा के चेत्री गुलाब से बने विभिन्न उत्पाद भेंट करते हुए चेत्री गुलाब की खेती के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।
पीएम मोदी को सांसद खेल विवरणिका भेंट की
सांसद ने मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन की नीति आयोग से स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त करते हुए मेड़ता पुष्कर एवं रास बिलाड़ा रेल्वे लाइन को भी स्वीकृत करने का आग्रह किया। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन सभी विषयों पर संज्ञान लिया जाएगा। भेंट के दौरान सांसद ने पीएम मोदी को सांसद खेल विवरणिका भी भेंट की।

