Site iconSite icon AR Live News

बलूचिस्तान में गैस सिलेंडर फटने से 12 की मौत, 13 घायल

इस्लामाबाद (एआर लाइव न्यूज)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के एक बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को कराची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ विस्फोट

एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक दुकान में गैस रिफिलिंग प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हो गया। दुकान में आग लगने से वहां रखे अन्य सिलेंडरों में भी आग लग गई, जिससे एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास की 4 दुकानों में भी आग फैल गई। इसके अलावा बाजार में खड़ी एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां भी विस्फोट के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 25 लोग झुलस गए, जिन्हें कराची के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमे से 12 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Exit mobile version