Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में फिर AQI पहुंचा 400 के पार

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली में एयर क्वलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 407 दर्ज किया गया। वहीं अलग अलग इलाकों में (एक्यूआई) 400 से 450 के बीच दर्ज किया गया, जोकि वायु प्रदूषण की गंभीर श्रेणी में है। दिल्ली में लगातार धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली के आनंद बिहार इलाके में एक्यूआई 450, अलीपुर में 430, अशोक विहार में 429, बवाना में 420, मथुरा रोड 329, द्वारका 404, आईटीओ 420, नेहरू नगर में 450 और पड़पड़गंज में हवा की गुणवत्ता 433 रही। जो कि वायु प्रदूषण का बेहद ही खराब स्तर है। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली के कई क्षेत्रों में 353 एक्यूआई दर्ज हुई।

अगले 3 दिन में ठिठुरन एवं कोहरा बढ़ने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड भी बढ़ गई है। बीते कई दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन में ठिठुरन एवं कोहरा बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version