Site iconSite icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर: सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी में दो युवकों की मौत

two civilian died in firing out side army camp in jammu kashmirtwo civilian died in firing out side army camp in jammu kashmir

श्रीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार सुबह एक सैन्य शिविर के पास हुई गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना को सेना ने आतंकवादी हमला बताया है।सेना ने कहा सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में अज्ञात आतंकवादियों ने सुबह गोलीबारी की, जिसमें सैन्य शिविर में काम कर रहे दो नागरिकों की गोली लगने से मौत हो गयी है।

हमले की सूचना पर स्थानीय पुलिस, सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हमले में शैलेन्द्र कुमार और कमल किशोर नाम के युवक मारे गए हैं। घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब दोनों युवक सैन्य शिविर के मुख्य द्वार के पास पहुंचे ही थे, कि अचानक अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों की मौत हो गयी।

इधर पीड़ितों के परिजनों ने सेना के दावे का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि दोनों युवकों की मौत सेना की गोलीबारी में हुई है। दोनों युवक गत 15 वर्षों से सेना के शिविर में काम कर रहे थे।

Exit mobile version