Site iconSite icon AR Live News

गुजरात में भूपेन्द्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ: लगातार दूसरी बार बने सीएम

bhupendra patel takes oath of gujarat chief ministerbhupendra patel takes oath of gujarat chief minister

गांधीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। गुजरात चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के बाद सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भूपेन्द्र पटेल गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री हैं और खासबात है कि वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

भूपेन्द्र पटेल की शपथ के बाद 8 कैबिनेट, 2 स्वतंत्र प्रभार और 6 राज्यमंत्रियों कुल 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे। वहीं, दो हजार से ज्यादा दूसरे नेता और 200 संत भी शपथ ग्रहण का हिस्सा बने।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

Exit mobile version