Site iconSite icon AR Live News

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 16 से 18 दिसंबर तक

vedanta udaipur world music festival 2022 16 to 18 decembervedanta udaipur world music festival 2022 16 to 18 december

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सहर और हिंदुस्तान जिंक के संयुक्त तत्वावधान में 16 दिसंबर से तीन दिवसीय वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल आयोजित होगा। इस ग्लोबल वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आज शुक्रवार को ताज फतेह प्रकाश पैलेस में कर्टेन रेजर इवेंट हुआ।

समारोह में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरूण मिश्रा और सहर के संस्थापक संजीव भार्गव ने वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन किया और 16 से 18 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों और इसमें आने वाले अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के बारे में बताया। राजस्थान पर्यट विभाग वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का सह-आयोजक है।

सहर संस्थापक संजीव भार्गव ने बताया कि वे उदयपुर में वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का छठा संस्करण आयोजित करने जा रहे हैं। इस बार देश के प्रसिद्ध प्ले बेक सिंगर पैपोन, कामाक्षी खन्ना, पुर्तगाल से फाडो सिंगर कातिया गुरेरो, कोलंबिया, चिली, पनामा, पराग्वे से आबाकोराओ ग्रुप, पुर्तगाल से सेंजा और भारत से फरहान अख्तर सहित 100 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

संजीव भार्गव ने कहा कि इस बार सारंगी पर विशेष जोर दिया गया है। यूनेस्को के मुताबिक सारंगी एक संरक्षित परंपरा और वाद्य यंत्र है, ऐसे में इसके कलाकारों के प्रोत्साहन पर म्यूजिक फेस्टिवल में विशेष जोर दिया जाएगा।

टेलेंट हंट विजेता राजस्थान की पांच प्रतिभाएं भी देंगी प्रस्तुति

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरूण मिश्रा ने बताया कि पहली बार वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में नए टेलेंट को भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसके लिए हिंदुस्तान जिंक ने सहर के साथ मिलकर एक टेलेंट हंट किया था। इसमें देशभर से संगीत गायन और वादन सैकड़ों कलाकारों ने उनकी प्रस्तुति के वीडियो बनाकर भेजे थे।

प्रसिद्ध गायिका सुधा रघुनाथन और पंडित रवि शंकर जोशी ने सुर, लय, ताल, प्रस्तुतिकरण सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए टेलेंट हंट के प्रतिभागियों को 100 में से नंबर दिए। इसमें उदयपुर की वसुधा शेखावत, अंकित चौहान, राजसमंद के विनोद कुमावत, अजमेर के नवदीप प्रताप सिंह झाला और ब्रायन रोज सर्वाधिक अंक हासिल कर विजेता बने। म्यूजिक फेस्टिवल में इन विजेताओं को भी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।

तीन दिनों में कलाकारों की प्रस्तुतियों का शिड्यूल

Exit mobile version