Site iconSite icon AR Live News

कॉलेज छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के दिए टिप्स

Tips given to college students for success in competitive examsTips given to college students for success in competitive exams

राजसमंद (एआर लाइव न्यूज)। श्री द्वारकाधीश कन्या महाविद्यालय राजसमंद में छात्रासंघ कार्यकारिणी व उज्ज्वल भविष्य कन्या गुरुकुल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा सफलता कैसे प्राप्त की जाती है इसको लेकर गुरुकुल निदेशिका सुशीला गुर्जर ने टिप्स बताए। छात्राओं को टारगेट देकर टारगेट बेस्ट टेस्ट सीरीज की ओएमआर शीट भरवाई गई। कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा के लिए निरूशुल्क कार्यशाला जारी रहेगी इसमें छात्राओं को टिप्स बताए जाएंगे।

मकसद यह कि, ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को लाभ मिल सके

सेमिनार के पीछे मकसद यह हैं कि कॉलेज की ज्यादा से ज्यादा छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा में सफल होकर अपना भविष्य तैयार कर सके। इस दौरान प्राचार्य मुकेश मेनारिया, गुरुकुल सचिव व पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष पूजा पालीवाल, गुरुकुल की निदेशिका सुशीला गुर्जर, छात्रासंघ अध्यक्ष लक्षिता औदिच्य, उपाध्यक्ष कंचन नायक, महासचिव डिंपल पुरबिया, गुरुकुल टीम मेंबर रिंकू,अनीता, नीलम, रीना, टीना,खुशी सहित कई छात्राएं मौजूद थी।

Exit mobile version