Site iconSite icon AR Live News

G-20 शेरपा सम्मेलन: सभी शेरपा ने बंधवाए राजस्थानी साफे, 20 किलो का साफा बना आकर्षण का केंद्र

g20 sherpa meet in udaipurg20 sherpa meet in udaipur

उदयपुर को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाना चाहती है सरकार: अमिताभ कान्त

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में शुरू हुए जी-20 शेरपा सम्मेलन के आगाज के बाद सोमवार को सिटी पैलेस के दरबार हॉल में विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के खत्म होने के बाद सभी शेरपा सिटी पैलेस के माणक चौक पहुंचे, जहां सभी अनूठे क्षण के साक्षी बने।

सभी शेरपा ने राजस्थानी साफे बंधवाए, इस दौरान 478.5 मीटर का साफा आकर्षण का केंद्र बन गया, इसका वजन करीब 20 किलो था। साफा पहने सभी शेरपा ने इस 20 किलो वजनी साफा के साथ फोटो खिंचवाए।

भारत के शेरपा अमिताभ कान्त ने रविवार शाम शेरपा सम्मेलन के शुभारंभ की घोषणा करते हुए जी-20 के इतिहास और इसकी अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाल एवं विभिन्न वैश्विक संकटों को लेकर जी-20 द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उदयपुर भारत का सबसे शानदार पर्यटन स्थल है और जी-20 के माध्यम से भी भारत के पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उदयपुर को शेरपा मीटिंग के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि सरकार इसे ग्लोबल टूरिज़म डेस्टिनेशन बनाना चाहती है।

Exit mobile version