Site iconSite icon AR Live News

खुशी परियोजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगे बाल मेले

Child fairs held at Anganwadi centers under Khushi projectChild fairs held at Anganwadi centers under Khushi project

उदयपुर/राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित खुशी परियोजना के तहत 265 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल मेले का आयोजन किया गया।

बाल दिवस के अवसर पर 7 दिनों तक उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद व अजमेर जिले के 6022 बच्चों और उनके अभिभावकों ने प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में भाग लिया। राजसमंद समारोह में बाल मेले के तहत नृत्य, कविता पाठ और फैंसी ड्रेस से जुड़े कार्यक्रम हुए। विभिन्न आयु समूहों के बीच एथलेटिक भावना को बढ़ाने के लिए हिट द पिरामिड, जलेबी रेस, लेमन रेस जैसे प्रतियोगिताएं भी हुई।

बच्चों के सर्वांगीण विकास को मजबूत करना है उद्देश्य

खुशी आंगनवाड़ी कार्यक्रम का उद्देश्य 3145 आंगनवाड़ी केंद्रों में एकीकृत बाल विकास सेवा आईसीडीएस विभाग के सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास को मजबूत करना है। खुशी परियोजना से प्रदेश के 5 जिलों के 2400 गांवों में 160000 से अधिक बच्चें लाभान्वित हो रहे हैं।

Exit mobile version