Site iconSite icon AR Live News

आगरिया में जल यात्रा के साथ गो भक्ति महोत्सव का आगाज

gou bhakti mahotsav started in Aagria rajsamandgou bhakti mahotsav started in Aagria rajsamand

आमेट(एआर लाइव न्यूज)। पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया में भव्य जल कलश यात्रा के साथ ही शुक्रवार को सात दिवसीय श्री गो भक्ति महोत्सव का आगाज हुआ।

प्रात: 9 बजे मंडी महादेव कुमावत मोहल्ला आगरिया से जल कलश यात्रा शुरु हुई जो श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला पहुंची। जयकारों के साथ आगे बढ़ते कई धर्म प्रेमी धार्मिक गीतों की धुन पर थिरकतें नजर आए। शोभायात्रा में गौ पर्यावरण चेतना एवं आध्यात्मिक चेतना यात्रा के प्ररेणा एवं संयोजन कथा व्यास संत गोपालानंद सरस्वती, गौशाला अध्यक्ष महामंडलेश्वर सीता राम दास, संत हरिदास सहित कई धर्म प्रेमी शामिल थे।

शोभायात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर पंडित पुष्कर पारीक द्वारा विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार से घट स्थापना करवाई गई। पथमेड़ा से आए पंडित हरीश और पंडित करण द्वारा पूजन करवाया गया। गो भक्ति महोत्सव को लेकर क्षेत्र में धर्म प्रेमियों में उत्साह नजर आ रहा हैं।

Exit mobile version