Site iconSite icon AR Live News

रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता : रोचक मुकाबले

volleyball tournament in rajsamandvolleyball tournament in rajsamand

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। रक्तवीर श्रवण सिंह भाटी की स्मृति में श्री राजपूत करनी सेना व मेवाड़ क्लब देवरिया द्वारा आयोजित रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

प्रतियोगिता में गोरख्या ने श्री करनी क्लब राजसमंद को 15.9 व 15.8 से पराजित किया व देवगढ़ ने आंजना को 15.10 व 15.8 से जबकि बुलट क्लब आमेट ने मेवाड़ क्लब कुआंथल को 15.11 व 15.10 से हराया।

दूसरे राउंड में मेवाड़ क्लब देवरिया ने मेरडा को 15.11,15.13 से व गोरख्या ने केलवा को 15.4 व 15.7 से हराया। करनी सेना जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह मोयणा, माद सरपंच अर्जुन सिंह राठौड़, हेमेंद्र सिंह चौहान, राजू राम सालवी, राम चंद्र खटीक, भैरूसिंह व किशन सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

Exit mobile version