उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। रक्तवीर श्रवण सिंह भाटी की स्मृति में रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का जोश नजर आ रहा हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने किया।
मेवाड़ क्लब देवरिया के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चुंड़ावत ने बताया कि श्री राजपूत करनी सेना राजसमंद व मेवाड़ क्लब देवरिया की तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 44 टीमें भाग ले रही हैं। सोमवार रात हुए मैच में आमेट ने चित्तौड़ को 13.8 से व रॉयल क्लब ने श्री देवक्लब को 14.13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अतिथियों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र मेंं रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता होने से स्थानीय खिलाडिय़ों को आगे आने का मौका मिलेगा। इसके अलावा क्षेत्र के बच्चों में भी खेल क्षेत्र में आगे बढऩे की ललक पैदा होगी। उद्घाटन समारोह में जीरन सरपंच, करनी सेना जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह मोयणा, माद सरपंच अर्जुन सिंह राठौड़, लसानी सरपंच आशुराम मेवाड़ा,पारडी सरपंच हीरालाल गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी मौजूद थे।

