Site iconSite icon AR Live News

सघन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम : 100 युवाओं का नामांकन

Seth Ranglal Kothari Government College RajsamandSeth Ranglal Kothari Government College Rajsamand

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय,राजसमन्द में सघन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम अयोजित किया गया।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल ने बताया कि इस दौरान 100 युवाओं का नामांकन किया गया। 15 से 29 वर्ष के युवाओं में रचनात्मक कला जैसे गायन, नृत्य, चित्रकला या अन्य किसी कला में रुचि रखते हो। खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने इच्छुक हो, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, श्रमदान, जल संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में सहभागिता के इच्छुक युवा इसमें पंजीयन करवा सकते हैं।

नामांकन कार्यक्रम में इन्होंने दिखाई सक्रियता

पालीवाल ने बताया कि महाविद्यालय महासचिव करण कुमावत, संयुक्त सचिव पूजा वैष्णव, छात्रनेता हर्षित पालीवाल, अनुराग यादव, मेहुल जोशी, हरिओम सिंह राठौड़, दक्ष पालीवाल, प्राची पालीवाल, भावेश मेरूटा, दीक्षा बागोरा, नीतू पालीवाल, सोनम पांडे, श्रुति सेन, वर्षा पाल, धमेंद्र जोशी ने नामांकन में सहयोगी भूमिका निभाई।

Exit mobile version