राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। भीम में आयोजित जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेटव रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने शुभारंभ किया।
अतिथियों ने खिलाडिय़ा से खेल भावना से खेलने और खेल जगत में अपना और क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाने की अपील भी की। 17 वर्ष व 19 वर्ष वर्ग की प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच 19 वर्ष आयु वर्ग में श्रीजी पब्लिक स्कूल नाथद्वारा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साथिया को हराया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में शिक्षा अधिकारी मुकुट बिहारी शर्मा, लॉसनी सरपंच आशु राममेवाड़ा, राजसमन्द टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा, रेखा जोशी,शशिकांत जोशी व मनोज भारद्वाज सहित कई खेल प्रेमी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

