राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। पसूंद गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पर पूर्णाहुति के साथ ही विराम लगा।
पसूंद के सभा भवन में चली कथा के दौरान आचार्य गिरिधर स्वामी ने भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या की। कथा में कृष्ण की बाल लिलाओं का वर्णन भी सुनाया गया। समापन अवसर पर यज्ञ में आहुतियां दी और पूर्णाहुति के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पर विराम लगा।
इस दौरान आयोजक टांक परिवार के सदस्यों ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी धर्म प्रेमियों का आभार जताया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद थे।

