Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

District level chess competition in parawal rajsamandDistrict level chess competition in parawal rajsamand

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परावल में 31 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ।

प्रधानाचार्य अशोक सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले में से छात्र वर्ग उम्र 19 वर्ष में 17, छात्र वर्ग उम्र 17 वर्ष में 27, छात्रा वर्ग उम्र 19 वर्ष में 10 व छात्रा वर्ग उम्र 17 वर्ष में 18 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विजेताओं को शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान केन्द्राध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा, मुख्य अतिथि राजेन्द्र सोमानी, अरविन्द कुमावत, शारीरिक शिक्षक मदन लाल समेरिया के साथ ही टीमों के दल प्रभारी सहित कई खेल प्रेेमी मौजूद थे।

प्रतियोगिता में ये रहे विजेता

19 वर्षीय छात्र वर्ग में भव्य काबरा प्रथम, आर्या जैन द्वितीय तथा सचिन जानी तृतीय रहे।
19 वर्षीय छात्रा वर्ग में मिहिता चण्डालिया प्रथम, पूजा कंवर द्वितीय तथालक्ष्मी कुमावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय छात्र वर्ग में राहूल पलीवाल प्रथम, विहान पारीख द्वितीय तथा लातव्य पोखरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में सांची अजमेरा ने प्रथम, खुशी सनाठ्य ने द्वितीय तथा हर्षिता चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Exit mobile version