राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले के पसूंद में सोमवार को कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
आचार्य गिरधर स्वामी के सानिध्य में कलश यात्रा निकली। धर्म प्रेमी भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ उत्साह से कलश यात्रा शामिल हुए। आयोजक राजेंद्र टांक ने बताया कि कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। यहां आचार्य गिरधर स्वामी ने कथा वाचन किया।
आचार्य गिरधर स्वामी ने कथा का महत्व बताया।
श्रीमद् शब्द के पीछे एक बड़ा मर्म छिपा हुआ
उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से अमृत की प्राप्ति होती है। इस श्रीमद् शब्द के पीछे एक बड़ा मर्म छिपा हुआ है श्री यानी जब धन का अहंकार हो जाए तो भागवत सुन लोए अहंकार दूर हो जाएगा। इस दौरान श्री राम सत्यनारायण मंदिर के महंत बिहारी दास, संत श्यामदास सहित कई धर्म प्रेमी मौजूद थे।

