Site iconSite icon AR Live News

कार्यकर्ता के बिना कोई भी व्यक्ति नेता नहीं बन सकता, उनका महत्व समझें : कटारिया

bjp rajsamand gulabchand katariyabjp rajsamand gulabchand katariya

राजसमन्द(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि प्रत्येक नेता को यह बात समझनी होगी कि हम जो कुछ हैं वह कार्यकर्ताओं के कारण हैं। यानी हम नेता बने हैं वह कार्यकर्ताओं की वजह से बने हैं। ऐेसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती हैं कि कार्यकर्ताओं को तव्वजों देकर उनका मान सम्मान बना रहे

कटारिया ने जिला कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का वो ही सम्मान होना चाहिए जो आज मेरा व आपका हैं। कार्यकर्ता ही किसी भी व्यक्ति को नेता बना सकता है तो किसी भी व्यक्ति को नेता से सीधे आम नागरिक भी बना सकता हैं।

अभी से चुनाव तैयारी में लगना होगा

जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने कहा कि हमें अभी से चुनाव तैयारी में लगना होगा। हमारा लक्ष्य हैं कि जिले की चारों सीटें भाजपा के नाम हो। अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, विधायक दीप्ति माहेश्वरी,जिला प्रमुख रतनी देवी, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी, श्याम सुंदर पालीवाल व अशोक रांका सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version