Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंचा: प्राईमरी स्कूल 5 नवंबर से बंद रहेंगे

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्राईमरी स्कूल 5 नवंबर से अगली सूचना तक बंद रखने का निर्णय लिया है। दिल्ली में AQI लेवल गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, शुक्रवार सुबह दिल्ली में एक्यूआई लेवल 437 हो गया है।

दिल्ली के सीएम ने उत्तर भारत राज्यों की सरकारों और केन्द्र सरकार को संबोधित करते हुए कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप और राजनीति का समय नहीं है। दिल्ली में अगली सूचना तक प्राईमरी स्कूल बंद रहेंगे, वहीं कक्षा 5 से ऊपर की कक्षाओं के छात्रों के लिए खेल ग्राउंड में खेल गतिविधियों पर रोक लगाई है।

पंजाब सरकार ने कहा हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेसवार्ता में कहा कि पराली जलाने की समस्या को नियंत्रित करने के लिए हम उपाय कर रहे हैं और अगले साल तक राज्य में इसे काफी कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा पंजाब में खेतों में पराली को दफनाने के लिए 1 20 लाख मशीनें हैं। राज्य की ग्राम पंचायतों ने भी पराली नहीं जलाने का प्रस्ताव पारित किया है।

Exit mobile version