Site iconSite icon AR Live News

केलवा में तुलसी विवाह पांच नवंबर को

Tulsi Vivah in Kelwa rajsamand on November 5Tulsi Vivah in Kelwa rajsamand on November 5

लग्न लिखाई की रस्म हुई,उत्साह का माहौल

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। केलवा में पांच नवंबर को होने वाले तुलसी विवाह को लेकर गुरुवार को लग्न लिखाई रस्म हुई।

24 श्रेणी पालीवाल समाज केलवा द्वारा आयोजित हो रहे श्री तुलसी विवाह में गुरुवार को लग्न लिखवाए। पंडित मोहनलाल पालीवाल व पंडित देवप्रकाश पालीवाल आमेट द्वारा लग्न लिखने की परंपरा पूरी की। अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल ने बताया कि शुक्रवार को को हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म व रात्रि में तुलसी जी की बिन्दौली निकाली जाएगी। शनिवार को शोभायात्रा यात्रा के साथ श्री नवलश्याम मंदिर से ठाकुर जी की बारात निकलेगी और 24 श्रेणी पालीवाल समाज के गायत्री मंदिर अम्बावा पर तुलसी विवाह होगा।

मंदिरों पर की गई सजावट

रामनारायण पालीवाल ने बताया कि तीन दिवसीय तुलसी जी-शालिग्राम जी विवाहोत्सव को लेकर केलवा कस्बे में सभी मंदिर की सजावट की गई। तुसली विवाह को लेकर केलवा में उत्साह का माहौल हैं। आयोजन समिति से जुड़े लोग सक्रियता से इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।

Exit mobile version