राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद टीम ने गुरूवार को राजसमंद जिले के आमेट पटवारी जितेन्द्र मीणा को 3 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने राजसमंद कार्यालय पर पटवारी जितेन्द्र मीणा के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि परिवादी का भूखंड है, जिसका नामान्तकरण करने की एवज में जितेन्द्र मीणा पटवारी 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान कर रहा है।
सत्यापन के दौरान ही आरोपी पटवारी ने परिवादी से 1 हजार रूपए प्राप्त कर लिए थे
शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।एसीबी के डीएसपी अनुप सिंह के नेतृत्व में यह कारवाई हुई। सत्यापन के दौरान ही आरोपी पटवारी जितेन्द्र मीणा ने परिवादी से 1 हजार रूपए प्राप्त कर लिए थे। बचे हुए 3 हजार रूपए के लिए उसने परिवादी को आज पटवार मंडल बुलाया। इस पर आज गुरूवार को एसीबी टीम भी आमेट पटवार मंडल पहुंची। जैसे ही पटवारी जितेन्द्र मीणा ने परिवादी से 3 हजार रूपए रिश्वत राशि प्राप्त की, एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

