Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद जिले की चार कॉलेज छात्राओं का वेस्ट जोन प्रतियोगिता टीम में हुआ चयन

Four college girls of Rajsamand district were selected in the West Zone competition teamFour college girls of Rajsamand district were selected in the West Zone competition team

खो-खो प्रतियोगिता में महिला टीम का करेगी प्रतिनिधित्व

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजकीय कन्या महाविद्यालय राजसमंद की तीन व सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय राजसमंद की एक छात्रा का वेस्ट जोन महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं।
राजकीय कन्या महाविद्यालय राजसमंद कॉलेज प्राचार्य मुकेश मेनारिया ने बताया कि 3 नवंबर को मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की और से एमबी खेल मैदान पर वेस्ट जॉन के लिए ट्रायल हुई। इसमें कॉलेज छात्रा माया मेवाड़ा, टीना मेवाड़ा व गोरी चुंडावत का चयन किया गया।

7 से 10 नवंबर तक सागर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में प्रतियोगिता में भाग लेगी

सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय राजसमंद प्राचार्य निर्मला मीणा ने बताया कि कॉलेज छात्रा ज्योति कीर का मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की खो-खो टीम में चयन हुआ हैं। खेल प्रभारी अनिल कुमार ने इसे बड़ी खेल उपलबधि बताया हैं। चारों छात्राएं 7 से 10 नवंबर तक सागर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में होने वाली वेस्ट जोन खो-खो महिला प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Exit mobile version