Site iconSite icon AR Live News

संगीतमय सुंदरकांड पाठ : भजनों पर झुमे भक्त

sundar kand path in rajsamandsundar kand path in rajsamand

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद स्थित चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर प्रांगण में श्री माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय अन्नकूट एवं छप्पन भोग महोत्सव में नयन नंदवाना पार्टी द्वारा सुन्दर कांड पाठ किया गया।

नयन नंदवाना एंड पार्टी द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया और इसके साथ ही यहां चारभुजा जीा,बालाजी और देवी भजन प्रस्तुत किए गए। इस पर भक्त खूब झुमते नजर आए। देर रात बालाजी महाराज की आरती के साथ भक्ति शाम संपन्न हुई।

चेतन दास जी महाराज, माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष संपत लड्ढा, सचिव सतीश हेड़ा, मंजू निष्कलंक, हेमलता हेड़ा, प्रदीप लड्ढा, प्रहलाद वैष्णव, सुधीर व्यास, कमलेश मंत्री, कमलेश बापड़ोत व कार्तिक बापड़ोत सहित कई लोग मौजूद थे।

Exit mobile version