राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। सांसद दीया कुमारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेल सुविधाओं में विस्तार की तरफ ध्यान दिलाया।
सांसद दीया ने मावली-मारवाड़ रेल लाइन के आमान परिवर्तन का कार्य जल्द स्वीकृत कराने आग्रह किया। मंत्री वैष्णव ने आश्वस्त किया की वित्तीय स्वीकृति का काम अंतिम अंतिम चरणों में है। सांसद ने मेड़ता से पुष्कर एवं रास से बिलाड़ा रेलवे लाइन का सर्वे कार्य जल्द पूरा कर इस लाइन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह भी किया।
मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने की तरफ भी मंत्री का ध्यान दिलाया
रेन, मेड़ता रोड डेगाना स्टेशन पर यात्रियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित करने, मेड़ता रोड, ब्यावर, रेन, डेगाना, गोटन स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों के नए ठहराव शुरू करने और लोकसभा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने संबंधित पंचायतों में 4 जी नेटवर्क सिस्टम स्थापित करने की तरफ भी मंत्री का ध्यान दिलाया।

