Site iconSite icon AR Live News

देश में श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा से शुरू हुई JIO 5G सर्विसः आकाश अंबानी ने की लॉन्चिंग

akash ambani launches jio 5g service from shrinathji temple nathdwara rajsamandakash ambani launches jio 5g service from shrinathji temple nathdwara rajsamand

अंबानी ने कहा देश में आज से नाथद्वारा और चेन्नई JIO 5जी सिटी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने शनिवार को नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5G सर्विस की लॉन्चिंग की। इस अवसर पर आकाश अंबानी ने कहा कि 5G सेवाएं सभी के लिए हैं, हम पूरे देश में JIO-5जी की सेवाएं सबसे पहले पहुंचाएंगे, आज से नाथद्वारा में jio 5जी सर्विस लॉन्च होने के साथ ही चेन्नई में भी 5जी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।

श्रीनाथ जी मंदिर परिसर में और मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में शनिवार को लोगों ने जियो हाईस्पीड 5जी सर्विस का उपयोग भी शुरू कर दिया। हालां कि राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अन्य जिलों में 5जी सर्विस कुछ दिनों बाद शुरू होगी।

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले महीने नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर दर्शन के लिए आए थे, तब उन्होंने मंदिर से राज्य में JIO 5G सेवाएं शुरू करने का वादा किया था।

विश्वास स्वरूपम के लोकार्पण महोत्सव आयोजन समिति ने अंबानी को दिया निमंत्रण

भगवान शिव की विश्व की सबसे उंची प्रतिमा विश्वास स्वरूपम लोकापर्ण महोत्सव में शामिल होने के लिए आयोजन समिति ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी को निमंत्रण दिया।

विश्वास स्वरूपम लोकापर्ण महोत्सव नाथद्वारा में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान भक्तगण मुरारी बापू की रामकथा भी सुन सकेंगे। महोत्सव के लिए नाथद्वारा में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Exit mobile version