राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। उपली ओडन स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के एनएसएस छात्रों द्वारा क्षेत्र में श्रमदान कर प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया।
कॉलेज प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीप्ति भार्गव ने बताया कि गोद लिए गांव उपली ओडन में जगह-जगह पड़े प्लास्टिक को साफ किया। इस दौरान एनएसएस छात्रों द्वाराक्षेत्रवासियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी।
लोगों को बताया कि प्लास्टिक से प्रदूषण बढऩे के साथ ही उपजाऊ जमीन को भी नुकसान होता हैं। इसके साथ ही कई बार पशु प्लास्टिक खाने से अकाल मौत का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में सभी को सामुहिक प्रयास कर इस समस्या का समाधान करने की पहल करनी होगी।

