दीपावली पर्व तक जारी रहेगी कारवाई
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के बाजारों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कारवाई की।
नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि कांकरोली क्षेत्र में पुराना बस स्टैण्ड, चौपाटी सहित मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर रखे गए सामान हटवाए गए। जगह जगह खड़े ठेलों को भी हटवाया गया। परिषद की अतिक्रमण निरोधी टीम के साथ ही पुलिस व यातायात पुलिस की टीम भी इस कारवाई में शामिल थी।
आयुक्त ने बताया कि कारवाई के दौरान समझाईश भी की गई,लेकिन कुछ लोगों ने बहस कर कारवाई का विरोध भी किया। हेल्थ इंस्पेक्टर गिरीराज गर्ग, दिनेश खोखर, शंकरलाल की टीम ने ऐसे 7 लोगों के चालान भी बनाए। दीपावली पर्व पर आमजन को जाम से परेशान नहीं होना पड़े। इसको देखते हुए दीपावली तक यह कारवाई जारी रहेगी।

