Site iconSite icon AR Live News

केलवा : विद्यार्थियों को दी अणुव्रत जीवन विज्ञान की जानकारी

terapanth yuvak parishad RAJSAMANDterapanth yuvak parishad RAJSAMAND

संतुलित आहार करने व आलस्य त्यागने की प्रेरणा भी दी

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। श्रीमती फूलीदेवी अंशुल बोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिक्षु नगर, केलवा में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी पावन प्रभा ठाणा 4 ने अणुव्रत के छोटे-छोटे नियम बताए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अणुव्रत जीवन विज्ञान की जानकारी भी दी गई।

तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विकास बोहरा ने बताया कि तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में साध्वी रमयप्रभा, साध्वी आत्म यशा व साध्वी, उन्नत यशा ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला सिखाते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन के जीवन में सबसे बड़ा अवरोध आलस्य है। विद्यार्थियों को असंतुलित आहार से बचने एवं संतुलित आहार करने की प्रेरणा दी। साध्वी पावन प्रभा ने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छा जीवन जीने नशा मुक्त रहना चाहिए व गुस्सा नहीं करना चाहिए। साध्वी ने मोबाइल के दुष्परिणाम भी बताए।

प्रधानाध्यापक मांगीलाल तेली व अध्यापक अखिल नागदा ने विद्यालय का परिचय देते हुए बताया कि श्रीमती फूली देवी अंशुल बोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केलवा के निर्माण में भामाशाह तनसुख बोहरा व नरेंद्र बोहरा की अहम भूमिका रही। तनसुख बोहरा ने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद मानवीय सेवा प्रकल्प में समय-समय पर कार्य करती रहती है। तेरापंथ युवक परिषद मंत्री अर्चित बोहरा,मुकेश कोठारी, तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल विद्यालय परिवार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Exit mobile version