राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। चारभुजा थाना क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई में इको वेन के साथ 182 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया हैं।
चारभुजा थाना अधिकारी भवानी शंकर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर चारभुजा, देसूरी मार्ग पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक इको वेन चारभुजा की तरफ से आती नजर आई।
चालक ने पुलिस नाकाबंदी देखकर वैन को रास्ते से ही मोड़ लिया और हिमाचल सूरी की तरफ भागा। शंका होने पर पुलिस ने पीछा किया और झीलवाड़ा के पास वैन को रुकवाया। चालक वेन को छोडक़र जंगल में भाग गया।
वैन के अंदर से 6 नंबर प्लेटें भी मिली
पुलिस ने वैन के अंदर से 11 प्लास्टिक के बैग के अंदर 183 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया। पुलिस को वैन के अंदर अलग-अलग नंबरों की 6 नंबर प्लेटें भी मिली। कारवाई में हैंड कांस्टेबल किशोरसिंह, हरीसिंह, डाउराम, कांस्टेबल राहुल, भगवानाराम, महेंद्रसिंह, छताराम, गिरधारी लाल, सुरेश कुमार सारस्वत भी शामिल थे।

