Site iconSite icon AR Live News

दीपावली के अवसर पर सरकारी स्कूल में कपड़े व मिठाई बांटी

Nathdwara Institute of Biotechnology and Management Upali Odan RajsamandNathdwara Institute of Biotechnology and Management Upali Odan Rajsamand

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। नाथद्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेन्ट, उपली ओडन, नाथद्वारा द्वारा गोद लिये राजकीय प्राथमिक विद्यालय निम्बाडा की डांग व कुमारिया में एनएसएस इकाई द्वारा स्कूली बच्चों को कपड़े व मिठाई वितरित की गई।

एनएसएस कार्यकर्ताओं ने नो प्लास्टिक अभियान के तहत स्कूल परिसर में सफाई भी की। बच्चों व ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित किया। बच्चों व ग्रामीणों को प्लास्टिक के नुकसान बताए और इसका उपयोग नहीं करने पर जोर दिया गया।

बच्चों के बीच दीपावली पर्व मनाया

एनएसएस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मिठाई बांट कर बच्चों के बीच ही दीपावली पर्व भी मनाया। कॉलेज से प्राध्यापक लोकेन्द्र कुमावत, पवन काबरा, डॉ.सूरज शर्मा, खुशबू शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत, पलाना नीतू जैन व स्कूल स्टाफ भी मौजूद थे।

Exit mobile version