फाउंडेशन सचिव ने राजनीतिक भाग्य आजमाने के भी दिए संकेत
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज़)। यूथ केयर फाउंडेशन ने सेवा कर्यो के तहत कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन सेवा के विभिन्न कार्य करवाने का लक्ष्य रख सेवा कार्य का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी हैं।
यूथ केयर फाउंडेशन के सचिव नीरज राणावत ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह अवसर पर मीडिया से बातचीत में बताया कि कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पानी की विकट समस्या को लेकर यूथ केयर फाउंडेशन द्वारा 140 ट्यूब वेल खुदवा कर जनता को राहत देने का संकल्प लिया गया उसमें से 25 ट्यूबवेल खुदवा कर जनता को राहत प्रदान की गई हैं। शेष कार्य भी जल्द करवाएं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बेरोजगार किशोरों एवं पीड़ित परिवारों की सेवा करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उसके तहत विगत 2 वर्षों से अधिक समय से कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन द्वारा सेवाएं की जा रही है। बेरोजगार युवाओं के लिए यूथ सहयोग प्रदान किया जाएगा। भील समाज की गरीब बालिकाओं के लिए विवाह स्वरूप आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा हैं।
हाल ही में गोवंश को लम्पि बीमारी होने पर यूथ केयर फाउंडेशन ने इस महामारी से गौमाता को बचाने के लिए दवाई के किट भी वितरित किये गए। कुम्भलगढ़ क्षेत्र में भविष्य में राजनीतिक भाग्य आजमाने को लेकर राणावत ने कहा कि कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का साथ रहा तो वे राजनीतिक भाग्य भी आजमाएंगे।

