लॉस एंजिलिर्स, (एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक कार्यक्रम में वैश्विक स्थिति पर बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया है। बाइडन ने कहा कि मुझे लगता है कि शायद पाकिस्तान दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक है, एक गैर-जिम्मेदार देश के पास बिना किसी निगरानी के परमाणु हथियार हैं।
जो बाइडन अमेरिका में नवंबर में होने वाले संसद के मध्यावधि चुनाव को लेकर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां उन्होंने अमेरिका के अन्य देशों के साथ संबंधों पर भी खुलकर बात की, उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पैदा हुए हालात, चीन को लेकर रणनीति पर भी बात की।

