Site iconSite icon AR Live News

दी राजसमन्द अरबन कॉपरेटिव बैंक चुनाव : शेखर अध्यक्ष, नाराणिया उपाध्यक्ष बने

highlight advertisementhighlight advertisement

राजसमन्द(एआर लाइव न्यूज)। दी राजसमन्द अरबन कॉपरेटिव बैंक के संचालक मंडल के चुनाव बैंक के प्रधान कार्यालय में निर्विरोध संपन्न हुए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां आलोक चौधरी के निर्देशन में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर शेखर कुमार व उपाध्यक्ष पद पर अजय नाराणिया को निविर्रोध निर्वाचित किया गया। 12 निदेशक मंडल के सदस्यों के चुनाव भी हुए। मुरलीधर भाटिया, शेखर कुमार, अजय नाराणिया, पुष्पेंद्र कावडिय़ा, गणेशलाल लावटी, आशा पालीवाल, हनुमान प्रसाद शर्मा, फतहलाल टांक, परसराम बुनकर, कैलाश जैन, गोवर्धन लाल गमेती व इंदिरा सोनी निदेशक चुने गए।

पदाधिकारियों को बधाईयां दी

नगर परिषद के सभापति अशोक टांक, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीमाली, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह, गुंजोल सरपंच किशन लाल गायरी, पार्षद हेमंत रज्जक, बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जियाराम विश्नोई, महा प्रबन्धक हरिकृष्ण त्रिपाठी सहित मौजूद लोगों ने पदाधिकारियों को बधाईयां दी।

Exit mobile version