Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : पंचायत समिति की साधारण सभा में जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनता के मुद्दें

rajsamand panchayat samiti meetingrajsamand panchayat samiti meeting

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद पंचायत समिति की साधारण सभा प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या की तरफ प्रधान और अधिकारियों का ध्यान दिलाया।

उपखंड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला की मौजूदगी में हुई बैठक में विकास अधिकारी नीता पारीक ने बैठक एजेंडा पेश किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्या की तरफ प्रधान और अधिकारियों का ध्यान दिलाया। कुछ सदस्यों ने समय पर समस्या समाधान करने पर भी जोर दिया। उनका कहना था बैठक में जनप्रतिनिधी जो भी समस्याएं उठाते उनका समय पर समाधान भी होना चाहिए। विकास अधिकारी नीता पारीक ने उपस्थित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

प्रधान बोले जन समस्याओं के समाधान के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी

प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व कर्मचारियों को आपसी सहयोग से प्रयास करना होगा। इससे समस्या का समाधान भी हो सकेगा और लोगोंं को राहत भी मिलेगी। बैठक मेंं अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।

Exit mobile version