Site iconSite icon AR Live News

कुम्हार,प्रजापत समाज के विरोध के बाद जारी हुआ संशोधित आदेश

highlight inverter bulbhighlight inverter bulb

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। भू-राजस्व जमाबंदी में जाति दर्शाने के लिए कुम्हार, प्रजापत की बजाय कुमावत लिखने के सरकारी आदेश के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने नया आदेश जारी किया हैं। इससे कुम्हार, प्रजापत समाज के लोगों ने एकजुटता की जीत बताया हैं।

अखिल भारतीय प्रजापत-कुम्हार समाज जिला इकाई अध्यक्ष रामचन्द्र प्रजापत ने बताया कि राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा गत 21 सितम्बर को जारी वह आदेश वापस ले लिया है, जिसमें जमाबंदी में प्रजापत, प्रजापति, कुम्हार शब्द की जगह कुमावत करने के निर्देश दिए गए थे।

प्रजापत ने बताया किसमाज स्तर पर इसका विरोध करने पर अब सरकार ने संशोधित आदेश जारी कर दिया हैं। समाज अध्यक्ष रामचन्द्र प्रजापत राजनगर, मातृकुण्डिया चौखला अध्यक्ष देवीलाल जीतावास, भंवरलाल कुंचोली, नरोत्तम नाथद्वारा व भंवरलाल खमनोर ने भी इसे संघर्ष की जीत बताया हैं।

Exit mobile version