Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : धनौली के महेंद्र के बनाए जल शुद्धिकरण मॉडल की हो रही सराहना

rajsamand dhanoli newsrajsamand dhanoli news

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोतिया के छात्र महेंद्र लोहार द्वारा बनाया गया जल शुद्धीकरण मॉडल की काफी प्रशंसा हो रही हैं।

आमेट उपखंड के धनौली निवासी महेंद्र लोहार पुत्र प्रेम शंकर लोहार ने जल शुद्धीकरण की विधि का मॉडल तैयार कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसके बाद आमेट तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सफलता की सीढ़ी आगे बढ़ते हुए अब महेंद्र लोहार राज्य स्तर पर जयपुर में होने वाली प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेगा। स्कूल स्टाफ ने महेंद्र को बधाई दी है इधर अखिल भारतीय मेवाड़ा लोहार समाज, काबरी चोखला समिति के प्रकाशचंद्र बरड़ा धनौली ने इसे समाज के लिए भी गौरव की बात बतायी हैं।

Exit mobile version