राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। मावली के पूर्व विधायक शिव सिंह चौहान की द्वितीय पुण्यतिथि पर राजसमंद, रेलमगरा, उदयपुर व मावली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने चौहान को याद किया।
रेलमगरा के प्रधान, कोटडी के सरपंच सहित कई पदो पर रहे कोटडी निवासी शिवसिंह चौहान को याद किया गया और जनहित में उनके द्वारा किए गए कार्य भी याद किए। कोटडी गांव स्थित चौहान फार्म पर भी कई कार्यकर्ताओं ने शिवसिंह को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, शम्भु सिंह चौहान, पूर्व सरपंच कोटडी गणपत सिंह चौहान, पूर्व सरपंच हरि सिंह चौहान, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह चौहान, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान, सरपंच हिरालाल गाडरी, रतन सिंह राणावत,कृषि मण्डी राजसमन्द अध्यक्ष डालचन्द कुमावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

