Site iconSite icon AR Live News

आमेट : कुम्हार व प्रजापति समाज ने सरकारी आदेश के खिलाफ किया प्रदर्शन

Kumhar and Prajapati Samaj protest against the government orderKumhar and Prajapati Samaj protest against the government order

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजस्व विभाग द्वारा 21 सितंबर को जारी परिपत्र में प्रजापति कुम्हार समाज को कुमावत समाज के साथ जोडऩे के विरोध में कुम्हार व प्रजापति समाज के लोगों ने आमेट उपखंड पर प्रदर्शन किया।

आमेट ब्लाक महासभा अध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापत ने बताया कि कुम्हार, प्रजापति नाम से प्रदेश में नहीं बल्कि देशभर में उनकी जाति को पहचान मिली हुई है, लेकिन राजस्थान सरकार राजस्व विभाग ने 21 सितंबर को एक परिपत्र जारी कर कुमावत समाज के साथ उन्हें जोड़ दिया है। सरकार ने समाज के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

परिपत्र को सरकार वापस लेकर हमारी मूल पहचान को कायम रखें

प्यारे लाल प्रजापत ने बताया कि इस परिपत्र को सरकार वापस लेकर हमारी मूल पहचान को कायम रखें। इस परिपत्र के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। राजसमंद जिले में अखिल भारतीय प्रजापति कुमार समाज महासभा के बैनर तले जिले भर में प्रदर्शन किया और राज्य सरकार से परिपत्र को वापस लेने की मांग की। जिले के साथ में विभिन्न उपखंड पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।

Exit mobile version