Site iconSite icon AR Live News

भीम : डांसरिया में क्रमोन्नत स्कूल का हुआ उद्धाटन

bhim rajsamand newsbhim rajsamand news

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय डांसरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने क्रमोन्नत स्कूल का उद्धाटन किया।

इस अवसर पर विधायक रावत ने कहा कि क्षैत्र के विकास की सर्वप्रथम ईकाई शिक्षा है और मैं शिक्षा से जुड़े काम, प्रस्ताव का हमेशा से प्राथमिकता देता हुं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शैक्षिक विकास पर ध्यान देना जनप्रतिनिधियों का धर्म भी हैं।

इस अवसर पर डूंगाजी का गांव सरपंच कंचन कंवर, भीम सरपंच यशोदा कंवर, सहकारी समिति अध्यक्ष मोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमर सिंह, नारायण सिंह पटेल, गोविन्द सिंह, किशोर चंदेल व गोपालसिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Exit mobile version