नवरात्रि विसर्जन के दिन बोरज खेड़ा गांव में किया था हमला
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजनगर थाना पुलिस ने नवरात्रि विसर्जन के दिन बोरज खेड़ा गांव में एक महिला समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राजनगर थाना अधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गत 4 अक्टूबर को बोरखेड़ा गांव में नवरात्रि विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ओमप्रकाश और भगवती लाल ने पन्नालाल, नारायण लाल और डाली पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए।
थानाधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद भोलीराम सालवी ने राजनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश और भगवती लाल को गिरफ्तार कर लिया। जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हमले की वारदात कबूल कर ली है।

