Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान केसरी दंगल : विधानसभा अध्यक्ष ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

Rajasthan Kesari Dangal in rajsamandRajasthan Kesari Dangal in rajsamand

जोशी ने खिताब जीतने पर नाथद्वारा में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। उस्ताद दादू पहलवान की स्मृति में महान राजस्थान केसरी दंगल, महिला व पुरुष वर्ग के समापन समारोह में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।

दंगल प्रभारी महेंद्र सिंह गोरवा ने बताया कि राजस्थान केसरी का प्रथम खिताब खुशपाल भरतपुर,द्वितीय अभिषेक भीलवाड़ा, तृतीय मोना भरतपुर, चतुर्थ खिताब अशोक भरतपुर ने जीता। विजेताओं को डॉ.सीपी जोशी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जोशी ने यह घोषणा की कि अगर एक भी नाथद्वारा का खिलाड़ी मैडल लाता है तो पहलवानों के लिए ओडिटोरियम बनवाया जाएगा।


कृष्ण व्यायाम शाला के उस्ताद मनीष गुर्जर ने बताया कि समापन समारोह में महा सिंह राव द्रोणाचार्य अवार्ड गुरु हनुमान अखाड़ा कोच दिल्ली कृपा शंकर पटेल, अर्जुन अवार्ड भोपाल कुश्ती अकाड़मी प्रदेश कुश्ती संघ अध्यक्ष उम्मेद सिंह, देवकिंनन्दन गुर्जर, सत्यप्रकाश कोच भरतपुर, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्याम गुर्जर, जिला डेयरी चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गुर्जर,कृष्ण व्यायाम शाला के उस्ताद मनीष गुर्जर सहित कई खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद थे।

Exit mobile version