Site iconSite icon AR Live News

चिरंजीवी मैराथन : स्वास्थ्य के लिए दौड़ा राजसमंद

Chiranjeevi Marathon in rajsamandChiranjeevi Marathon in rajsamand

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने सोमवार को राजसमंद में बालकृष्ण स्टेडियम से पुरानी कलेक्ट्री के मैदान तक चिरंजीवी मैराथन हुई।

कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने जैसे ही हरी झंडी दिखाई चिरंजीवी मैराथन में लोग दौड़ते नजर आए। हर कोई अपने स्वास्थ्य के प्रति उत्साहित नजर आया। मैराथन को अलग-अलग श्रेणीवार ग्रुप बनाकर बालकृष्ण स्टेडियम से रवाना किया गया। इस दौरान लोगों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और इसके लाभ भी बताए।

मैराथन में शामिल लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवार के सदस्यों और मिलने वालों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस अवसर पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार खोलिया, जिला कार्यक्रम समन्वयक चिरंजीवी योजना डॉ. रजनीकांत शर्मा सहित चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग केे अधिकारी, कर्मचारी सहित राजसमंद के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

विजेताओं को किया सम्मानित

सीएमएचओ डॉ. प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि कॉलेज छात्र वर्ग में प्रथम रहे प्रतिभागी राजुलाल गाडरी, कॉलेज छात्रा वर्ग में प्रथम रही मोनिका कुमावत, स्कूल छात्र वर्ग में प्रथम रहे राजकमल कुमावत, स्कूल छात्रा वर्ग में प्रथम रही नेहा भील, पुरूष वर्ग में प्रथम रहे संजय जाट, महिला एवं युवती वर्ग में प्रथम रही मोनिका पालीवाल को 1100-1100 रूपयें की विजेता राशि, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मैराथन में इनका भी रहा सहयोग

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हुई चिरंजीवी मैराथन में अनन्ता मेडिकल कॉलेज, राजकीय सेठ रंगलाल कोठारी कॉलेज श्रीजी नर्सिंग कॉलेज नाथद्वारा, बीएन गल्र्स कॉलेज कांकरोली, शर्मा हॉस्पीटल, श्री रामचन्द्र मेमोरीयल हॉस्पीटल व शिक्षा विभाग का सहयोग रहा।

Exit mobile version