Site iconSite icon AR Live News

आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट ने किया पर्यावरण संरक्षण कार्य

Ashapura Manav Kalyan Trust did environmental protection workAshapura Manav Kalyan Trust did environmental protection work

सतत पर्यावरण अभियान समीक्षा में हर किसी ने की तारीफ

राजसमंद/कुंभलगढ़(एआर लाइव न्यूज)। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत पर्यावरण अभियान समीक्षा कार्यक्रम हुआ।
राष्ट्रीय संयोजक, रवि चाणक्य एमिशन न्यू इंडिया एवं राष्ट्रीय पर्यावरण खनिज संरक्षण मंच, विशिष्ट अतिथि कर्नल देव आनंद गुर्जर, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल गुर्जर महासभा की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में पौध रोपण किया गया।

रवि चाणक्य और कर्नल देव आनंद गुर्जर ने नानजी भाई के पर्यावरण के प्रति प्रेम की सराहना करते हुए इस कार्य में अपना सहयोग भी देने का विश्वास दिलाया। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर ने यह आयोजन माता पन्नाधाय वनी के निर्माण के लिए किया।

अतिथियों ने देखे पर्यावरण संरक्षण के कार्य

अतिथियों ने यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य भी देखे और सराहना की। इस अवसर पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहट, आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के हेमेंद्र सिंह राजावत, गणेश पालीवाल,भीम गुर्जर,पर्यावरणविद डॉ.लक्ष्मी नारायण आमेटा, समाजसेवी दिनेश चन्द्र सनाढ्य, आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपसचिव भंवरसिंह चौहान, देवीसिंह बल्ला व राज्य प्रदुषण मण्डल के अनुराग यादव सहित आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के सदस्य भी उपस्थित थे।

Exit mobile version