Site iconSite icon AR Live News

शोभायात्रा में दिखा जनता और जनप्रतिनिधियों का धार्मिक उत्साह

highlight advertisementhighlight advertisement

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना काल के चलते दो साल बाद हुए नवरात्रि महोत्सव मेंं इस बार लोगों का उत्साह भी ज्यादा नजर आया।

जिले में ग्राम पंचायत झोर के नवरात्रि महोत्वस समापन पर क्षेत्रवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साह से भाग लिया। जय सियाराम मित्र मंडल द्वारा निकाली गई शोभायात्रा करीब तीन किलोमीटर दूर गोवलिया पिकअप वियर तक पहुंची तब तक लोगों में उत्साह बना रहा। माताजी के जयकारों के साथ जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती रही वैसे वैसे इसमें लोगों की संख्या भी बढ़ती रही।


कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी झोर पहुंचे। उन्होंने भी इस बात का जिक्र किया कि कोरोना काल के चलते दो साल बाद नवरात्रि महोत्सव को लेकर जगह जगह उत्साह नजर आया। सियाराम मित्र मंडल के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवचरण सिंह चौहान, राम जाट, सुभाष सुवालका जगदीश चंद्र शर्मा, हीरालाल माली, नरेश पुरी, गोपीलाल जाट व हस्तीमल साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Exit mobile version