Site iconSite icon AR Live News

बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल व वाहन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ऑयल खरीददार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व एयरगन भी जब्त

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। केलवा थाना क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल व मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं करने वाले एक गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इनमें से एक चोरी का ऑयल खरीददार हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी से पिस्टल व एयरगन भी जब्त की हैं।

थानाधिकारी सजंय कुमार ने बताया की एवीवीएनएल के जेईएन कमलेश पुत्र नारू लाल रेगर ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया था की मोखमपुरा के अतर्गत आने वाले गांव जिनमें लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से अज्ञात बदमाश ऑयल चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और टीम गठित की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने साईबर सेल की मदद भी ली और ट्रांसफार्मर से ऑयल व वाहन चोरी के आरोप में 6 लोगोंं व चोरी का ऑयल खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया हैं।


पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी केलवा थाना छापडखेडी निवासी चेतन पुत्र शंकरलाल कुमावत उम्र 23 वर्ष, जैतपुरा निवासी देवीलाल पुत्र मानाराम गुजर्र उम्र 21 वर्ष, जैतपुरा निवासी रोशन पुत्र कुकाराम माली उम्र 22 वर्ष, कमलातों का खेड़ा निवासी प्रकाश पुत्र परसराम वैष्णव व केरिंगजी का खेडा निवासी दिनेश पुत्र कालूराम गुर्जर को गिरफ्तार किया हैं। चोरी का ऑयल खरीदने के आरोप में रामद्वारा केलवा निवासी दीपक उर्फ विपुल पुत्र सुरेश चंद्र खटीक उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया हैं।

मुख्य आरोपी के कब्जे से पिस्टल भी बरामद

थानाधिकारी सजंय कुमार ने बताया की मुख्य आरोपी चेतन कुमार जो गिरोह का सरगना है उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक एयरगन भी जब्त हुए हैं। इस गिरोह के लोग रात के समय ट्रांसफार्मर को आरी से काटकर उसके अंदर से ऑयल चोरी करते थे। इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल हैं। चोरी किए ऑयल को बेच देते थे। पुलिस पुछताछ में इन बदमाशों ने जिले में अलग अलग जगहों से करीब 700 लीटर ऑयल चोरी करना स्वीकारा हैं। इसमें से कुछ ऑयल दीपक को भी बेचा था।
आरोपीयो से चोरी की 9 मोटर साईकिलें भी जब्त की गई हैं। अधिकाश मोटर साईकिल राजसमंद के ऐरिगेशन से चोरी की गई हैं।

लोगों को डराने खरीदा पिस्टल नुमा हथियार

थानाधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी चेतन ने करीब 4 साल पहले एक पिस्टल नुमा लाईटर 800 रूपए में खरीदी थी ताकी वारदात के समय लोगों को डराया जा सके। जबकि एक पिस्टल बाल अपचारी साथी के साथ निम्बाहेडा से 38 हजार मेंं खरीदकर लाया था। गिरोह को पकडऩे में थानाधिकारी केलवा संजय कुमार, साईबर सेल के पवन सिंह, चंदन सिंह, सावरमल कुडी, विरेन्द सिंह, मांगीलाल, मालाराम, दिनेश कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार की भूमिका रही।

Exit mobile version