Site iconSite icon AR Live News

किसानों ने किया प्रयास, मिर्ची की खेती से होने लगी आय

rajsamand newsrajsamand news

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पंचायत समिति आमेट की झोर व गलवा पंचायतों में डीएमएफटी योजनान्तर्गत हाईब्रिड मिर्च की खेती के लिए किए जा रहे प्रयासों की स्थिति देखी।

चौहान ने गलवा में कृषक हरिराम वैष्णव के खेत पर पहुंचकर फसल देखी। सहायक कृषि अधिकारी सरदारगढ़ सोहन लाल सालवी ने मिर्च की पैदावार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों ने प्रयास किया तो उनको उम्मीद अनुरूप आय भी होने लगी हैं। कृषक हरिराम ने बताया कि वे नवाचार योजना के तहत लगाई गई मिर्च से अब-तक 3 क्विंटल मिर्च मण्डी में बेच चुके है।

अब तक मिर्च की फसल से 14000 रूपये की आय हो चुकी है और अब प्रत्येक सप्ताह 50 किलो मिर्च की पैदावार हो रही है जिससे लगभग 2500 रूपये साप्ताहिक आय हो रही है। चौहान ने झोर में कृषक देवीलाल जाट के यहां भी फसल का निरीक्षण किया। कृषि पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत गलवा बीरबल गुर्जर, कृषक गणेश लाल कुमावत, बंशीलाल कुमावत, किशोर पूर्बिया भी मौजूद थे।

Exit mobile version