एआर लाइव न्यूज। नोबेल पीस प्राइज यानी नोबेल शांति पुरस्कार 2022 की शुक्रवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुए एक कार्यक्रम में घोषणा की गयी। नोबेल पीस प्राइज 2022 बेलारूस के ह्यूमन राइट्स एडवोकेट आलिस बिलिआत्स्के, रशियन ह्यमून राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल और यूक्रेनियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को संयुक्त रूप से दिया गया है। ये सभी बीते काफी वर्षों से मानवाधिकार के लिए काम कर रहे हैं।
अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है यह पुरस्कार
नॉर्वे के अल्फ्रेड नोबेल ने जीवन पर्यंत लोकतंत्र और सोसायटी में शांति स्थापित करने पर कार्य करते रहे थे। अल्फ्रेड नोबेल की याद में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नोबेल पीस प्राइज दिया जाता है। 27 नवंबर 1895 को अल्फ्रेड नोबेल ने उनकी आखिरी वसीयत पर हस्ताक्षर किए थे और उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति में पुरस्कारों की एक श्रृंखला के लिए दिया था।
अल्फ्रेड नोबेल की याद में ही नोबेल पुरस्कार की शुरूआत हुई और इसके लिए नोबेल पीस सेंटर फाउंडेशन की सन 1900 में स्थापना की गयी। सन 1901 से 2022 तक कुल 103 नोबेल पीस प्राइज दिए जा चुके हैं, इसमें अब तक 18 महिलाओं को भी नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित किया जा चुका है।

