समस्या समाधान का दिलाया विश्वास
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने क्षेत्रीय दौरे के तहत कुरज, प्रताप मंडल व राजसमंद नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।
इस दौरान कुछ मामलों में विधायक ने हाथों हाथ अधिकारियों से फोन पर बात कर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कहा। विधायक ने गोवंश में फैल रही लम्पि बीमारी को लेकर भी लोगों से जानकारी ली। दीप्ति माहेश्वरी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याएं है उनके समाधान के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विधायक के कार्यालय प्रभारी महेश चंद्र आचार्य ने बताया कि विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इस दौरान क्षेत्र में देव दर्शन भी किए। इस दौरान कुरज मंंडल अध्यक्ष उदयलाल अहीर, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल,प्रताप मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी,प्रधान अरविंद सिंह राठौड़,युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आकाश सहलोत, लक्ष्मण मौर्य व राजकुमार अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

