Site iconSite icon AR Live News

कुंवारिया मेला : लोगों में उत्साह,कलाकारों ने किया भरपुर मनोरंजन

kunwariya mela (1)kunwariya mela (1)

राजसमंद/कुंवारिया(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना काल के चलते दो साल बाद हो रहे कुंवारिया मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। जोहिड़ा भेरुजी बावजी सांस्कृतिक विशाल मेले में बीती रात्रि को मुंबई के कलाकारों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटौरी।

सत्यनारायण कुमावत ने बताया कि मुंबई से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां देकर माहौल देश भक्ति मय बनाने का प्रयास किया। मंच से दिखाए करतब से दर्शकों को अचंभित भी किया। राजकुमारी चौहान ने बताया कि दिल्ली के गायक कलाकार समीर लाडला ने भी बेहतर प्रस्तुतियां दी तो कॉमेडी कलाकार डेनियल बेला ने हिंदी, राजस्थानी सहित विभिन्न भाषाओं का प्रयोग करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।

स्टॉलों पर लगी रही भीड़

मेला स्थल पर लगी स्टॉलों पर खरीददारों की भी देर शाम तक भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में युवा टेटू बनाते हुए नजर आए। इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, प्रधान अरविंद सिंह,विकास अधिकारी नीता पारीक, उपप्रधान सुरेश कुमावत कुंवारिया, सरपंच ललित श्रीमाली सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मेले में कानुन व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी लालुराम जाट, एएसआई शांति लाल मीणा व गणेश पालीवाल की टीम नजरें बनाए हुए हैं।

Exit mobile version